मेरी ऊंगलियों को थाम तूने मुझे
चलना सिखाया हैं
जिम्मेदारियों के साथ अपने पैरों पर
खुद खड़ा रहना बताया है
माँ तूने अपने हर फर्ज को निस्वार्थ
भाव से निभाया हैं
मेरी हर परेशानी का हल सिर्फ तूने
बताया है
मेरी हल्की सी खरोंच का ख्याल भी
तू करतीं हैं
खाना बनाते कभी हाथ जल जाए
यह छोटी सी चोट हैं कह कर
चूप रहतीं हैं
अपने हिस्से का भी बांट देतीं हैं
मेरी खुशी के खातिर अपनी खुशियों को
छांट देती हैं
ठंडी में मेरे लिए स्वेटर भी बुनती हैं
आज भी मुझपे क्या अच्छा लगेगा
वह कपड़े भी तू चुनती है
मेरे सर पे भगवान का हाथ है
क्योंकि भगवान का फरिश्ता बन
मेरी माँ मेरे साथ है...

💕💕👌👌apratim💕
ReplyDelete